नमस्कार दोस्तों! आज Arvind Kejriwal Latest News की बात करेंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। फिलहाल शराब घोटाले वाले मामले में केजरीवाल जमानत पर चल रहे हैं और उनका Atishi को मुख्यमंत्री बनाना मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल VK Saxena ने Atishi की तारीफ़ क्यों की? जानते हैं इस आर्टिकल में
Table of Contents
विवाद और AAP का है चोली- दामन जैसा साथ
सभी जानते हैं कि दिल्ली की आप सरकार आये दिन किसी ना किसी विवाद में फंसी रहती है।
चाहे स्वास्थ्य मंत्रालय का विवाद हो, शराब घोटाले का विवाद हो , केजरीवाल के शीशमहल का विवाद हो या दिल्ली की प्रदूषण समस्या। आम आदमी पार्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि दिल्ली सरकार विधानसभा में कम जेल में ज्यादा है। इसी बीच केजरीवाल का इस्तीफा देकर, आतिशी को मुख्यमंत्री बनाना सबको चौंका गया। शायद इसके पीछे केजरीवाल की मंशा नायक फिल्म के अमरीश पुरी की तरह खुदको इमानदार साबित करने की रही हो।
राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो केजरीवाल का ये दांव उल्टा पडता नजर आ रहा है। आतिशी की बढती लोकप्रियता और जनता का आतिशी के लिए जुडाव केजरीवाल के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। केजरीवाल को डर है कि अब जनता उन्हें पूरी तरह नकार ना दे। कहने को तो आतिशी केजरीवाल को अपना गुरू मानती है,लेकिन सत्ता का सुख तो अजब ही होता है गुरू😂।केजरीवाल की टेंशन को हवा महामहिम उपराज्यपाल के बयानों से भी मिल रही है।
LG सक्सेना ने की दिल्ली सीएम की जमकर तारीफ
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को सीएम आतिशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम आतिशी पूर्व सीएम Arvind Kejriwal से हजार गुना बेहतर हैं। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में एलजी सक्सेना ने कहा, “मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह अपने पूर्ववर्ती सीएम केजरीवाल से हजार गुना बेहतर हैं।”
क्या कहती है जनता?| Arvind Kejriwal Latest News
दिल्ली की जनता, जो Arvind Kejriwal के हाथों अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही थी, में आतिशी के आने से नई उम्मीद जगी है। जानकारों की मानें तो जनता अब केजरीवाल को नहीं आतिशी को ही अपना नेता मानने लगी है। जनता कहती है अगर आतिशी और पहले आई होतीं तो दिल्ली की तस्वीर कुछ बेहतर होती। अगले साल के शुरू में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ही बताएगी कि कौन कितने पानी में है।

पार्टी की कलह
समय समय पर केजरीवाल की पार्टी में भी आपसी कलह देखने को मिलती रही है। केन्द्र से बेवजह उलझने का आरोप उनके अपने नेता ही लगाने लगे है। अभी हाल ही में इनके मंत्री कैलाश गहलोत इस्तीफ़ा दे चुके हैं।आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास भी समय समय पर केजरीवाल की कलई खोलते नजर आए है। लेकिन इन सब के बीच AAP ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। तो जाहिर है; चुनाव के नतीजे ही बताएँगे केजरीवाल का मास्टरस्ट्रोक कितना कारगर साबित होता है।
नोट- सारे तथ्य सूत्र व वर्तमान घटना क्रम पर आधारित है।
महाराष्ट्र और झारखण्ड के चुनावी नतीजे जानने के लिए क्लिक करें!