Maharashtra Election Results 2024| आ गये महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे, महायुति को मिला प्रचंड जनादेश। Landslide Victory For Mahayuti

Support & Share

नमस्कार दोस्तों! Maharashtra Election Results आ चुके हैं। जिसमें वार्ताकार का चुनावी अनुमान सही साबित हुआ। महायुति की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना शिंदे गुट रही जिसे 57 सीटें मिली है।

Maha Vikas Aghadi (महा विकास अघाड़ी) को जनता ने सिरे से नकारा

Maha Vikas Aghadi  की कुल सीट 50 से भी कम रही। जिसमें 6 से अधिक छोटी बड़ी पार्टियां हैं। 

इस चुनाव में ना ही उद्धव ठाकरे का कोई दावा काम आया और ना ही शरद पवार का अनुभव विजय श्री दिला सका। कांग्रेस तो जैसे और ज्यादा रसातल में चली गई। वार्ताकार ने अनुमान लगाया था कि महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन (NDA) की सरकार बन सकती है। अब बात करते हैं उन समीकरणों पर जिन्होंने महायुति को एक तरफा जीत दिलाई है।

शिंदे-फडणवीस की जोड़ी हिट

इस चुनाव में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की जोड़ी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है जिसमें मुख्य रूप से देवेंद्र फडणवीस की भूमिका रही है साथ ही साथ प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा फिर एक बार Maharashtra Election Results में बड़ा फैक्टर बनकर उभरा है और यह भी सिद्ध हुआ है कि आज भी मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर है।

Maharashtra Election Results 2024
Maharashtra Election Results 2024

Yogi Adityanath के बयान का पड़ा सकारात्मक असर

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “कटेंगे तो बटेंगे” वाले बयान का खास असर भी दिखाई दिया और कहीं ना कहीं इसका फायदा भाजपा को Maharashtra Election Results में मिलता दिखाई दिया। कुछ सीटें तो भाजपा को ऐसी भी मिली है जहां कई वर्षों से विपक्षी पार्टियों का कब्जा था और जो उनकी सेफ सीट मानी जाती थी। पर जनता जनार्दन होती है। इस चुनाव में उसने अपना स्पष्ट जनादेश भाजपा गठबंधन महायुति को दिया है। इसके साथ ही सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नेताओं का जमावड़ा मुख्यालय पर लगने लगा है।

इस चुनाव में जनता ने स्पष्ट कर दिया है। कि उसे महाविकास अघाडी की नहीं बल्कि भाजपा गठबंधन की महायुति सरकार चाहिए। जनता ने यह भी स्पष्ट जनादेश दिया है कि कि वह कांग्रेस या उद्धव ठाकरे के बहकावे में नहीं आएगी। मतदाताओं का कहना है कि उद्धव ठाकरे की विचारधारा अब वह नहीं रही जो बालासाहेब ठाकरे की थी। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि उद्धव ठाकरे ने अपना स्वाभिमान सत्ता के लोभ में त्याग दिया है।

जन कल्याण योजनाओं ने दिलाई Maharashtra Election Results में  जीत

इस चुनाव में मध्य प्रदेश के तर्ज पर लाडली बहना योजना मतदाताओं को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती नजर आई है। जिसने एक बड़े वर्ग को भाजपा गठबंधन की ओर मोड़ा है। साथ ही एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल मतदाताओं को लुभाने में सफल रहा। अब इंतजार है मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा का। जिसमें मुख्य रूप से देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे का नाम आगे चल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जीत की बधाई दी। साथ ही यह भी कहा कि  “एक है तो सेफ है” का मंत्र पूरे देश का मंत्र बन चुका है। इसके कई मायने लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार योगी आदित्यनाथ का बयान इस चुनाव में जादू कर गया है। राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे को अप्रत्याशित बता रहे हैं। साथ ही उद्धव ठाकरे भी इन नतीजों से अचंभित है।

वहीं दूसरी ओर सरकार बनाने का ख्वाब सजाए उद्धव ठाकरे और कांग्रेस इस बार नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थिति में भी नहीं है। अगले आर्टिकल में हम जानेंगे की क्या है नेता प्रतिपक्ष बनाने का नियम। जुड़े रहे हमारे साथ।  


Support & Share

shivam singh

Author Box

मैं शिवम सिंह तोमर ( कवि / समाजसेवी / विधि छात्र/ लेखक ); सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कानूनी विषयों पर लेख व समीक्षा लिखता हूँ। मैं वर्तमान में विधि का छात्र हूँ जिसके चलते कानूनी विषयों पर शोध पत्र व लेख लिखता हूँ। सामाजिक व साहित्यिक जीवन में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कविता के दो साझा संग्रह (पुस्तक) पाठकों के लिए उपलब्ध हैं।