नमस्कार दोस्तों! INDIA Alliance Latest News में आज हम बात करेंगे राजधानी दिल्ली के सियासी गलियारों की। वार्ताकार आप सभी तक सही व सटीक खबरें पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में कांग्रेस की ओर से दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी गयी है। तो क्या इसे INDIA Alliance का अनौपचारिक अंत माना जाये? जानने के लिए जुड़े रहिये इस लेख में
Table of Contents
कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की हुई थी बैठक
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का पारा तो हाई था ही इसके साथ राजनीतिक पारा भी कल हाई रहा। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर। जिसमें कांग्रेस ने अकेले ही सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन (INDIA Alliance) टूट चुका है।
कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सीएम चेहरे और पार्टी की चुनावी रणनीतियों को बताया , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से चेहरे की घोषणा नहीं करती। वह सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद ही उनका नेता चुना जाएगा।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिँग का वीडियो
विधानसभा उपचुनावों के बाद से बदल गया था माहौल
कांग्रेस पार्टी के इस बयान के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई और कई तरीके के अनुमान, संभावनाएं लगाई जाने लगी। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली की जनता इनसे ना खुश है। इसके बाद कांग्रेस अब सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

INDIA Alliance Latest News में राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इसके कयास बहुत पहले से लगाए जा रहे थे। जिस तरीके की गतिविधि विधानसभा उपचुनावों में हुई ,उससे अनुमान लगा लिया गया था कि INDIA Alliance अब बहुत ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। कांग्रेस कोई ना कोई सख्त कदम उठाएगी। जिसके फल स्वरुप आज कांग्रेस ने फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर लड़ने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ नेताओं का कार्यालय पर टिकट लेने के लिए आने जाने का दौर शुरू हो गया है।
‘आप’ पर नहीं रहा विश्वास| INDIA Alliance Latest News
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस विधानसभा उपचुनावों जैसी गलती नहीं करना चाहती है। क्योंकि दिल्ली के समीकरण आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाते दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से किनारा कर लेना स्वाभाविक है। आप सबको बताते चलें कि शराब घोटाला केस में जमानत पर चल रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सियासी गतिविधियों को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि केजरीवाल भी पहले ही कहीं ना कहीं दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे। इसका मूल कारण दिल्ली लोकसभा चुनाव में INDIA Alliance की करारी हार थी। जिसके चलते कहीं ना कहीं दोनों पार्टियां अपने अलग-अलग रास्तों पर जा रही हैं। निसंदेह भाजपा इसका लाभ उठाने का प्रयास करेगी।
आगे क्या होंगे दिल्ली की राजनीति के समीकरण इस पर आप सब अपनी राय नीचे कमेंट करके बताएं।
2 thoughts on “INDIA Alliance Latest News: दिल्ली में अकेले लड़ेगी कांग्रेस| क्या टूट गया INDIA Alliance?”