नमस्कार दोस्तों! आख़िरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक रूप से ICC Champions Trophy 2025 Schedule में भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को न्यूट्रल वेन्यू घोषित कर दिया है। PCB ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को यह सूचित कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िये ये आर्टिकल।
Table of Contents
महत्वपूर्ण बैठक और समझौता
यह फैसला PCB और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। यह बैठक पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संगहार में आयोजित हुई, जिसमें PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी और ECB के चेयरमैन शेख मुबारक अल नहयान ने भाग लिया। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि UAE भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए न्यूट्रल वेन्यू दुबई होगा।
PCB का बयान| ICC Champions Trophy 2025 Schedule
PCB के प्रवक्ता ने कहा, “PCB ने UAE को न्यूट्रल वेन्यू चुना है और ICC को इस निर्णय की औपचारिक जानकारी दे दी है। भारत और पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी मैच अब UAE के दुबई में आयोजित होंगे।” यह निर्णय शेख अल नहयान और मोहसिन नकवी के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।
ICC की सहमति और आगे की योजना
ICC ने दिसंबर 19 को घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 से 2027 के ग्लोबल इवेंट्स के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह नियम ICC Champions Trophy 2025 (पाकिस्तान), ICC Women’s Cricket World Cup 2025 (Bharat), और T20 World Cup 2026 (भारत और श्रीलंका) पर लागू होगा।
ICC Championship Trophy 2025 Schedule
भारत के पाकिस्तान यात्रा से इनकार के बाद मैच स्थल (Venue) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। अब न्यूट्रल वेन्यू पर सहमति बनने के साथ, ICC Champions Trophy 2025 Schedule को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगा।
तारीख | मैच | स्थान |
19 फरवरी | पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड | कराची |
20 फरवरी | बांग्लादेश बनाम भारत | दुबई |
21 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | कराची |
22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | लाहौर |
23 फरवरी | पाकिस्तान बनाम भारत | दुबई |
24 फरवरी | बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड | रावलपिंडी |
25 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका | रावलपिंडी |
26 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड | लाहौर |
27 फरवरी | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | रावलपिंडी |
28 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | लाहौर |
1 मार्च | साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | कराची |
2 मार्च | न्यूज़ीलैंड बनाम भारत | दुबई |
4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | दुबई |
5 मार्च | सेमीफाइनल 2 | लाहौर |
9 मार्च | फाइनल | लाहौर |
निष्कर्ष| ICC Champions Trophy 2025 Schedule
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही दर्शकों के बीच उत्साह का केंद्र रहे हैं। UAE को न्यूट्रल वेन्यू चुनने के फैसले से ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन सुचारू रूप से संभव होगा, और प्रशंसकों को एक रोमांचक टूर्नामेंट देखने का मौका मिलेगा।