Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 PDF| भारतीय न्याय संहिता 2023 से क्या बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कसेगी नकेल?| Revolutionary Change in Judicial System

Support & Share

सभी के लिए अब Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 PDF में उपलब्ध है, तो  क्या नए कानून रोक पाएंगे अपराध ? आइये जानते हैं नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के बारे में

भारतीय न्याय संहिता (Bhartiya Nyaya Sanhita 2023) क्या है?| What is BNS?

जैसा कि आप सब जानते हैं 1 जुलाई 2024 से भारत में नए आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं। जिसमें मुख्य रूप से IPC  के स्थान पर BNS (Bhartiya Nyaya Sanhita 2023) आ चुकी है। जो कई मायने में भारतीय दंड संहिता(IPC) से काफी अलग, स्पष्ट और कठोर है। यदि संविधान अनुसार प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत को मानें तो नई भारतीय न्याय संहिता किसी भी आरोपी को अपने बचाव के पर्याप्त अवसर भी देती है। 

आगे हम समझेंगे कि नई भारतीय न्याय संहिता में क्या विशेष है।

भारतीय न्याय संहिता (Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 PDF) कितने भागों में है?

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 में कुल 20 अध्याय और 358 धाराएं हैं। जो संपूर्ण भारत में लागू है। जिनके आधार पर ही कोई रिपोर्ट या कोई मुकदमा लिखा जाता है।

भारतीय न्याय संहिता (Bhartiya Nyaya Sanhita 2023) में महिला संबंधी अपराधों पर पहले से ज़्यादा सख्ती

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023  प्रमुख रूप से महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने पर ध्यान देती है। साथ ही साथ अपराधियों को कठोर दंड का प्रावधान करती है। महिलाओं के प्रति अपराधों की विवेचना Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 में धारा 63 से शुरू होती है। जिसमें महिलाओं के प्रति अपराध, महिलाओं के प्रति विवाह के पश्चात अपराध, गर्भपात से संबंधी अपराध, इत्यादि वर्णित किए गए हैं। आपको बताते चलें कि इसमें धारा 63 बलात्कार को परिभाषित करती है। धारा 64 बलात्कार के लिए दंड निर्धारित करती है और धारा 65 सामूहिक बलात्कार की परिभाषा देती है। साथ ही साथ इस अपराध के लिए आजीवन कारावास एवं मृत्युदंड दिया जा सकता है।

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 स्कूल काॅलेज में पढ़ने वाली लडकियों एवं कामकाजी महिलाओं को भी सशक्त बनाती है। साथ ही अवैध रूप से महिलाओं का पीछा करना, उन पर अश्लील टिप्पणी करना, उनका रास्ता रोकना, छेड़खानी इत्यादि को प्रतिबंधित करती है। इसके लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनों से दंडित करने का प्रावधान करती है।

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 PDF
Bhartiya Nyaya Sanhita 2023

विवाह पश्चात के अपराधों में छल से विवाह करना , पत्नी के रहते दूसरा विवाह करना एवं Marital Rape को भी प्रतिबंधित करती है। जो महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान के लिए एक उचित कदम है। यह दहेज के बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाती है। अब देखना यह है कि यह अपराधियों पर नकेल कसने में कितनी कारगर होती है।

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 बच्चों से जुड़े मामलों में भी सशक्त है

भारतीय न्याय संहिता न केवल महिलाओं को अपितु बालकों को भी अपराध से संरक्षित करती है। जिसमें शिशु का त्याग करना, बालक/बालिकाओं से अपराध करवाना अथवा अपराधों के लिए भाड़े पर लेना या उनको खरीदना-बेचना, उनसे वेश्यावृत्ति करवाना, किसी शिशु के अंगों की तस्करी इत्यादि को प्रतिबंधित करती है।

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 PDF यहाँ से करें Download

Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 में दोषियों के न्यायायिक अधिकारों और झूठे मुकदमों के लिए भी नए प्रावधान 

शुरू में पढ़ने से आपको यह जितनी कठोर लग रही है लेकिन ये किसी निर्दोष को बचने के पर्याप्त अवसर भी देती है। यह किसी भी आरोपी को पर्याप्त अवसर देती है कि वह अपनी बेगुनाही न्यायालय में साबित कर सके। यह कुछ स्थान पर पुरुषों को भी रियायत देती है। जैसे की छल से विवाह करने के झूठे आरोप, यौन शोषण के झूठे आरोप एवं बलात्कार इत्यादि के झूठे आरोपों को देखते हुए यह पुरुषों को भी रियायत देती है एवं अपनी बेगुनाही के लिए पर्याप्त अवसर देती है।

इस लेख का अध्ययन करके यह कहा जा सकता है की आने वाले समय में Bhartiya Nyaya Sanhita 2023 PDF बहुत ही कारगर व अपराधों को रोकने वाली सिद्ध होगी।



Support & Share

shivam singh

Author Box

मैं शिवम सिंह तोमर ( कवि / समाजसेवी / विधि छात्र/ लेखक ); सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कानूनी विषयों पर लेख व समीक्षा लिखता हूँ। मैं वर्तमान में विधि का छात्र हूँ जिसके चलते कानूनी विषयों पर शोध पत्र व लेख लिखता हूँ। सामाजिक व साहित्यिक जीवन में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कविता के दो साझा संग्रह (पुस्तक) पाठकों के लिए उपलब्ध हैं।

Leave a Comment