नमस्कार दोस्तों! भाजपा विधायक दल का नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को चुन लिया गया है और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। जी हां दोस्तों, वार्ताकार अपनी नजर महाराष्ट्र चुनाव पर लंबे समय से बनाये हुए है। महाराष्ट्र की सियासत में चल रहा खींचातानी और सस्पेंस का दौरा आज 11 दिन बाद रुक गया है।
एक बार फिर CM बनेंगे Devendra Fadnavis, दो उप-मुख्यमंत्री वाला फार्मूला महाराष्ट्र में भी
लंबे समय से महाराष्ट्र सरकार के चेहरे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। रेस में सबसे आगे देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ही माने जा रहे थे। हालांकि यह पहले से तय था कि उपमुख्यमंत्री का पद अजीत पवार (Ajit Pawar) के खाते में जायेगा। आज सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है; देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने साथ मिलकर महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करने का संकल्प लिया। याद रहे कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही।
आखिरकार मान गए शिंदे
देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजीत पवार के शपथ की स्थिति दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही साफ हो गई थी। वहीं एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को लेकर सस्पेंस बरकरार था। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शाम तक स्थिति साफ करने की बात कहकर सवालों से बचते नजर आये। सूत्रों की मानें तो शाम होते होते एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) उप मुख्यमंत्री पद के लिए मान गए हैं। ऐसा तब हुआ है जब सार्वजनिक रूप से देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजीत पवार (Ajit Pawar) ने शिंदे से सरकार में बने रहने की गुजारिश की थी। अब देखना यह है कि किसको कौन सा मंत्रालय मिलता है।
गौरतलब हो पिछले 11 दिनों से सियासी घमासान छिड़ा हुआ था। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी था और मान मनोहर की प्रक्रियाएं भी गुपचुप चल रही थी। शिंदे की तबीयत खराब होने से बैठकों में कुछ विलंब हुआ इसके बाद आज महायुति ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है। तीनों नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
कल 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर शाम 5:30 बजे होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम बड़े नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। कल एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के अतिरिक्त और कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे यह स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है। एकनाथ शिंदे ने कहा है आगे की चर्चा के बाद यह सब भी तय कर लिया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे मंत्रालय के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे और इसी के चलते वह मुंबई से दूर अपने गांव चले गए थे।लेकिन बाद में उन्होने अपने बीमार हेने की जानकारी दी। वहीं आज की प्रेस कांफ्रेंस ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। अब देखना यह है कि महायुति की सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी या नहीं।
1 thought on “Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री (CM)। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजीत पवार (Ajit Pawar) लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ। महायुति की महाशपथ। Grand Oath Taking Ceremony| Mahayuti 2 ”