नमस्कार दोस्तों! Mega Power Star राम चरण की आने वाली मूवी Game Changer का अमेरिका में प्री रिलीज़ इवेंट होने वाला है। चलिए इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
फिर से मासी अवतार में नजर आएंगे रामचरण
यह मूवी रामचरण के फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाली। राम चरण फिर से अपने वही टेंप्लेट अवतार में नज़र आने वाले हैं | दमदार स्क्रीन presence, ताबड़तोड़ एक्शन, रोंगटे खड़े करने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक, ज़बरदस्त डांस और वह सब कुछ जो एक मांस एंटरटेनिंग मूवी में होता है। इसका हिंदी टीजर जी स्टूडियो ने अपने ऑफिशल YouTube चैनल पर रिलीज किया था। हालांकि टीजर सिर्फ 1 मिनट 28 सेकंड का है लेकिन इसने देखने वालों के मन में खलबली मचा दी।
Game Changer Teaser | क्या हो सकती है मूवी की कहानी?
इसका छोटा सा टीजर देखकर तो यही लगता है कि कहानी का सेटअप period cum rebirth (इतिहास और पुनर्जन्म) ड्रामा हो सकता है क्योंकि इसमें रामचरण दो अलग-अलग कंट्रास्टिक लुक में नजर आ रहे हैं। एक ओर वो ट्रेडिशनल धोती कुर्ता पहने नजर आए हैं वहीं दूसरी ओर स्टाइलिश लुक में भी दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर काफी लुभाने वाला और शानदार लग रहा है। रामचरण के अलावा अन्य कलाकार भी काफी अच्छे लग रहे हैं। कियारा आडवाणी रामचरण की lead actress के रूप में है।
क्यों बन सकती है Game Changer रिकॉर्ड ब्रेकिंग ब्लॉकबस्टर?
इस मूवी में भारतीय फिल्म जगत के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है। क्योंकि इसके डायरेक्टर हैं, शंकर। हां दोस्तों यह वही शंकर हैं जिन्होंने हिंदुस्तानी,नायक, अपरिचित, रोबोट, आई और 2.0 जैसी मूवी से हमारा मनोरंजन किया है। तो इस बार भी उनसे कम उम्मीदें नहीं होगी। हालाँकि दर्शकों के जेहन में अभी भी हिंदुस्तानी 2 की नाकामी घर किए हुए है पर लगता है शंकर इस मूवी के जरिये दर्शकों को यह भूलने पर मजबूर कर देंगे।
इस मूवी के प्रोड्यूसर है राजू और शिरीष। तमिल प्रोड्यूसर है एसवीसी – आदित्यराम। मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, समुथिरकनी, एस जे सूर्या, श्रीकांत और सुनील। इसके लेखक हैं सु वेंकटेशन और विवेक। कहानीकार हैं कार्तिक सुब्बाराज। इसको अपने शानदार म्यूजिक से सजाया है थमन एस ने। एक्शन कोरियोग्राफर होंगे अनबरिव। डांस कोरियोग्राफर हैं प्रभुदेवा, गणेश आचार्य, प्रेम रक्षित, बॉस्को मार्टिया, जानी और सैंडी हैं। बाकि क्रेडिट्स आप teaser के कैप्शन में देख सकते हैं।
Game Changer मेगा प्री रिलीज़ इवेंट
जैसे-जैसे Game Changer की रिलीज डेट पास आ रही है वैसे वैसे मेकर्स इसकी झलकियां लोगों के सामने रखते जा रहे हैं।इसी बीच गेम चेंजर के मेकर्स ने अमेरिका में एक मेगा प्री रिलीज इवेंट प्लान किया है। यह इवेंट 21 दिसंबर को होगा। ऐसा बताया जा रहा है RC17 के डायरेक्टर सुकुमार भी इस समारोह का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
नहीं बनेगा Game Changer का सीक्वल
जी हां दोस्तों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि शंकर इस फिल्म का सीक्वल नहीं बनाएंगे। अब ऐसा कंफर्म किया जा चुका है कि यह स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट होगा। डायरेक्टर शंकर ने इसे कंप्लीट करने में पूरे 3 साल लिए हैं और वह इस कहानी को आगे नहीं बढ़ाना चाहेंगे।
Game Changer की रिलीज डेट
Game Changer 2025 में संक्रांति के समय रिलीज होना प्रस्तावित है। इसकी ऑफिशियल डेट 10 January बताई जा रही है। दर्शकों का इस फिल्म के लिए उत्साह इसी से बताया जा सकता है कि इसके हिंदी टीज़र को महीने भर में 26 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। तो देर किस बात की है? कमर कस लीजिये और अभी जाकर देखिये। इससे जुडी और अपडेट्स के लिए वार्ताकार से जुड़े रहिये।