Kumar Vishwas News| कुमार विश्वास फिर से घिरे विवादों में| New Controversy in 2025    

Support & Share

नमस्कार दोस्तों! Kumar Vishwas News में बात करेंगे कि कैसे डॉक्टर कुमार विश्वास अपनी कविताओं और बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनका एक बयान खूब वायरल हो रहा है कुछ लोग जिसकी प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ लोग कुमार विश्वास को इस पर ट्रोल भी कर रहे हैं। बात करते हैं इस बारे में विस्तार से 

अक्सर रहते हैं कुमार विश्वास चर्चाओं में| Kumar Vishwas News   

Kumar Vishwas का सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पर दिए गये बयान की कंट्रोवर्सी खत्म भी नहीं हुई थी कि तब तक कुमार विश्वास ने सैफ अली खान के बेटे तैमूर पर बयान दे दिया। मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर कुमार विश्वास ने तैमूर को बलात्कारी बताया। इसके बाद यह मुद्दा तूल पकड़ा गया और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ।

एक बार फिर से साधा बॉलीवुड पर निशाना 

Kumar Vishwas ने सैफ अली खान और करीना कपूर का बिना नाम लिए कहा कि मायानगरी में बैठने वालों को समझना होगा कि ये देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरोइन हम बनाएंगे, हीरो हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये चलेगा नहीं। 

उन्होंने कहा कि, रिजवान नाम रख लेते, उस्मान रख लेते, युनूस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई भी  नाम रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला। जिस लंगड़े आदमी ने … जिस बदतमीज आदमी ने..  यहां आकर हिन्दुस्तान में मां बहनों के साथ बलात्कार किया। वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए।

कुमार विश्वास ने कहा कि, अब अगर इसे हीरो बनाओगे तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, ये याद रखना। भारत जागा हुआ है, ये नया भारत है। 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल 

उसी के बाद से सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया। इस पर एक कांग्रेस सांसद ने कहा कि  Kumar Vishwas के ऐसे बयानों से उनका कद घटता है। अमेठी से कांग्रेस के लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान से कुमार विश्वास का कद घटता है। इस तरह की भाषा का प्रयोग उन्हें नहीं करना चाहिए। मैं इस बात का समर्थन नहीं करता हूं।

फिर से उठा रानी पद्मावती के जौहर पर सवाल 

कुमार विश्वास के तंज पर पूर्व सांसद एसटी हसन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कुमार के पास तैमूर को बलात्कारी कहने के सबूत हैं तो वो पेश करें। साथ ही उन्होंने रानी पद्मावती के जौहर पर भी सवाल उठाया और कहा कि ऐसी कोई घटना इतिहास में नहीं हुई।

इस कंट्रोवर्सी में कई हिंदू संगठन कुमार विश्वास के समर्थन में उतरे तो कई अन्य सामाजिक संगठन है कुमार विश्वास के विरोध में आ गए। कवि कुमार विश्वास ने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आवास का नाम ‘रामायण’ होने को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की थी।


Support & Share

shivam singh

Author Box

मैं शिवम सिंह तोमर ( कवि / समाजसेवी / विधि छात्र/ लेखक ); सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कानूनी विषयों पर लेख व समीक्षा लिखता हूँ। मैं वर्तमान में विधि का छात्र हूँ जिसके चलते कानूनी विषयों पर शोध पत्र व लेख लिखता हूँ। सामाजिक व साहित्यिक जीवन में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कविता के दो साझा संग्रह (पुस्तक) पाठकों के लिए उपलब्ध हैं।

Leave a Comment