नमस्कार मित्रों! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) से जुड़े इस लेख में हम इस योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके अलावा हम इससे जुडी कुछ नयी जानकारी भी आपसे साझा करेंगे।
Table of Contents
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे भारत सरकार द्वारा 100% वित्त पोषण से चलाया जाता है। इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से हुई। इसकी पात्रता (eligibility) के लिए कट-ऑफ डेट 1 फरवरी 2019 निर्धारित की गयी थी और इसकी पहली किश्त 24 फरवरी 2019 को रिलीज़ की गयी थी।
इसके अंतर्गत, हर भूमिधारी किसान परिवार को 6,000 रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, जो प्रत्येक चार महीने के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य
- किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, ताकि वे अपनी कृषि से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
- किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
- ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और और उनसे जुडी गतिविधियों को बढ़ावा देना।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ
- आर्थिक सहायता: हर भूमिधारी किसान परिवार को 6,000 रुपये सालाना प्रदान किए जाते हैं।
- सीधे बैंक खातों में राशि हस्तांतरण: इस योजना के तहत धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- सभी किसान लाभार्थी: शुरू में यह योजना सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर भूमि तक) के लिए थी, लेकिन बाद में इसे सभी भूमिधारी किसानों के लिए लागू कर दिया गया।
- आधार आधारित सत्यापन: योजना में पात्रता के लिए आधार कार्ड का उपयोग सुनिश्चित किया गया है, जिससे फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria for PM Kisan Samman Nidhi Yojna)
कौन पात्र हैं?
- सभी भूमिधारी किसान परिवार जो कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं।
- पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों वाला परिवार पात्र माना जाता है।
कौन अपात्र हैं?
कुछ विशेष वर्ग के लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते:
- संवैधानिक पदों के धारक: वर्तमान या पूर्व में संसद सदस्य, विधायक, या मंत्री।
- सरकारी कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे अधिक है।
- आयकर दाता: पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर देने वाले किसान।
- पेशेवर लोग: डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए जैसे पेशेवर जो प्रैक्टिस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत धनराशि वितरण की प्रक्रिया
- राज्य सरकारों की भूमिका: राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पात्र किसान परिवारों की पहचान करते हैं।
- आवश्यक दस्तावेज: लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और भूमि रिकॉर्ड की जानकारी प्रदान करनी होती है।
- डिजिटल पोर्टल: राज्य सरकारें लाभार्थियों की सूची प्रधानमंत्री किसान पोर्टल (www.pmkisan.gov.in) पर अपलोड करती हैं।
- राशि का हस्तांतरण: फंड ट्रांसफर आदेश (FTO) के आधार पर लाभार्थियों के खातों में राशि जमा की जाती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna में पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित की जाती है?
- आधार सीडिंग: सभी लाभार्थियों के खातों को आधार से जोड़ा गया है।
- पंचायत स्तर पर सूचनाएँ: लाभार्थियों की सूची पंचायत कार्यालय में प्रदर्शित की जाती है।
- फार्मर कॉर्नर: किसान अपनी जानकारी और स्थिति PM-Kisan पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna के तहत शिकायत निवारण
यदि किसी किसान का नाम लाभार्थी सूची में नहीं आता है या राशि प्राप्त नहीं होती है, तो वे जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, किसान पोर्टल के माध्यम से नवीन पंजीकरण (New Registration) या आधार विवरण संपादन (Aadhar Details Correction) जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna का प्रभाव
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने देश के लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। इसके प्रमुख प्रभाव इस प्रकार हैं:
- किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार।
- कृषि कार्यों में निवेश बढ़ा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 18 किश्तें हो चुकी हैं जारी
18वीं किस्त मिलने के बाद से देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि भारत सरकार कब तक इस योजना की 19वीं किस्त को किसानों के खाते में भेज सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के खाते में अगले साल फरवरी के महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna का लाभ लेने के लिए करवानी होगी फार्मर रजिस्ट्री
जी हाँ दोस्तों! इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य है। जानकारी के मुताबिक, किसानों को 31 दिसंबर 2024 से पहले यह काम करवा लेना है। ऐसा ना करने पर किश्तें मिलने में मुश्किल आ सकती हैं। देश-प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किसान रजिस्ट्री का कार्यक्रम बहुत तेजी से चलाया जा रहा है। जिसमें किसानों के अभिलेखों जैसे खसरा, खतौनी को उनके आधार से लिंक किया जा रहा है। ऐसा करने के बाद किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बार बार eKYC नहीं करवाना पड़ेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna से जुड़ी चुनौतियाँ
- जागरूकता की कमी: कई किसान इस योजना की जानकारी न होने के कारण लाभ से वंचित रह जाते हैं।
- अपात्र लोगों का नामांकन: कभी-कभी अपात्र लोग गलत जानकारी देकर लाभ प्राप्त कर लेते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि वे कृषि के प्रति अधिक उत्साहित भी हुए हैं। सरकार को चाहिए कि इस योजना के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर कर अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ पहुंचाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारतीय कृषि क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।