जी हां दोस्तों, yo yo honey Singh के फैंस बेसब्री से Glory एल्बम के Jatt Mehkma के वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो फाइनली कल 08 Nov को उसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया और दोस्तों रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचाने शुरू कर दी।
आइए जानते हैं इस Video के बारे में
शानदार Direction और Screenplay
इस वीडियो में Yo Yo Honey Singh पाजी का ट्रेडिशनल flavor झलक रहा है। पाजी ने video में अपनी लाइफस्टाइल और पूरा लाव लश्कर दिखाया है। वीडियो देखने में काफी ज़बर लग रहा है। इसको एक क्लब में सेट किया हुआ है। स्नूकर, guns, दारू और स्वैग सब है इस गाने में। दोस्तों, इस गाने का डायरेक्शन भी खुद Yo Yo पाजी ने ही किया है और इतना ही नहीं स्क्रीन प्ले भी उनका ही है तो अब Yo Yo Honey Singh अपने आर्टिस्टिक रेंज को दर्शकों के सामने बखूबी रख रहे हैं ।
धूम मचा चुका है GLORY
Yo Yo Honey Singh का GLORY एल्बम पहले ही धूम मचा चुका है और ऐसा लग रहा है की टी-सीरीज अब पब्लिक डिमांड पर इनके ऑफिशल वीडियो रिलीज कर रहा है। ग्लोरी एल्बम के पहले भी 3 वीडियो धूम मचा चुके हैं Millionaire, Bonita और High on Me. Bonita के लिए टी-सीरीज ने ऑफीशियली कहा था कि वह पब्लिक डिमांड पर इस वीडियो को रिलीज कर रहे हैं।
कौन कौन है JATT MEHKMA| Song Credits
यह गाना टी-सीरीज के लेबल तले बना है। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं Leo Grewal ने, म्यूजिक है खुद Yo Yo Honey Singh का और मास्टर किया है Hommiee Dilliwala ने और इसमें कई आर्टिस्ट ने अपनी presence दिखाई है जैसे Mehwish Hayat, Alfaz आदि।
SCREENPLAY AND DIRECTED BY | YO YO HONEY SINGH |
STARRING | YO YO HONEY SINGH, MEHWISH HAYAT, CAPTAIN CHADHA, SIDHARTH THAKUR (CHIKU BHAI), RAJDEEP MAYER, PRADEEP CHAUDHARY, UMESH SHARMA, INDO, STEVE BINNING, YAKKA, DR TEE, ALFAAZ |
SINGER & MUSIC | YO YO HONEY SINGH |
LYRICS | LEO GREWAL |
MASTERED BY | HOMMIEE DILLIWALA |
MIXING BY | VINOD VERMA |
MARKETING STRATEGY | RAJDEEP MAYER |
क्या है दीपिका रणवीर की बच्ची का नाम? जानने के लिए क्लिक करें।
JATT MEHKMA वीडियो मचा रहा है तबाही
Yo Yo Honey Singh के फैंस को यह Video बहुत पसंद आ रहा है और यह आर्टिकल लिखे जाने तक इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा views मिल चुके हैं और यह Video कल ही release हुआ है। Music category में ये video #8 पर trend कर रहा है।
Yo Yo Honey Singh ने निशाना साधा है अपने विरोधियों पर
इस गाने में हनी सिंह ने अपने opponents पर तंज कसा है जिसे रैप में सब्लिमिनल शॉट कहा जाता है। जैसे
”ओही ओही यार बस करके गद्दारी
जिन्ना जिन्ना कोलों एनकैश नहीं मैं होया
चुप मेरे आज भी सताती ओहना नू
याद मेरी आज भी रुलाती ओहना नू
करदे आ फिरदे ग्रुप बाजियाँ
चढ़ाई मेरी आज भी तड़पाती ओहना नू”
जिसका मतलब है कि वही दोस्त हैं, जिन्होंने मेरे साथ गद्दारी की है। जिनसे मैंने कोई फायदा नहीं उठाया या जिनके साथ मैंने किसी स्वार्थ के लिए संबंध नहीं रखा। मेरी चुप्पी आज भी उन्हें परेशान करती है, मेरी याद आज भी उन्हें रुलाती है, ग्रुप बाजियाँ करते फिरते हैं, मेरी चढ़ाई (success) आज भी तड़पाती है।
Yo Yo Honey Singh के फैंस के लिए यह किसी सौगात से काम नहीं। ऐसा लगता है की धीरे-धीरे करके Yo Yo Honey Singh का वही ब्लूटूथ वाला युग वापस आ रहा है आप गाने को सुन सकते हैं नीचे दिए लिंक पर और आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताइए।
JIOSAAVN | https://bit.ly/3Mgrwa4 |
SPOTIFY | https://bit.ly/3yQNqxs |
HUNGAMA | https://bit.ly/47dulm9 |
APPLE MUSIC | https://bit.ly/4fVLQe |
GAANA | https://bit.ly/4fTnPEX |
AMAZON PRIME MUSIC | https://bit.ly/3X0MNcT |
WYNK | https://bit.ly/4cIGPTA |
YOUTUBE MUSIC | https://bit.ly/473h7Il |
1 thought on “JATT MEHKMA का वीडियो बना YouTube पर Fire| Yo Yo Honey Singh का Superhit song | Trending #1 Soon ”